Breaking News
SDM ने छठ घाट और रेलवे मीटर गेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सुरक्षा के दिए निर्देश     |     शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया शिक्षक संवाद     |     विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर पर श्रद्धालुओं की सुविधाएं होंगी सुदृढ़     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। भारी वर्षा के कारण दुद्धीचुआ परियोजना के समीपवर्ती रिहायशी क्षेत्र में अचानक अधिक मात्रा में पानी आने से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन और एनसीएल की टीमें लगातार राहत एवं सहायता कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में प्रभावित करीब 120 परिवारों को दो समय पका हुआ भोजन और फूड पैकेट नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं। क्षेत्र में राहत शिविर लगाकर भंडारे के माध्यम से भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं जलनिकासी के साथ JCB मशीनों की मदद से रास्तों, आवासीय परिसरों और आसपास जमा मिट्टी, मलबा एवं कीचड़ हटाने का कार्य जारी है।

प्रभावित क्षेत्र में उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह एवं राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण और सर्वे कर प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा वर्षा एवं पानी से हुई क्षति का आकलन किया। राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतने तथा प्रभावित परिवारों तक समय से भोजन, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन एवं एनसीएल की टीमें जलनिकासी, साफ-सफाई, मलबा-कीचड़ हटाने और राहत सामग्री वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रही हैं।





Top