Breaking News
विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण     |     सोन नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा     |     SDM ने छठ घाट और रेलवे मीटर गेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व सुरक्षा के दिए निर्देश     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

शिक्षा, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कोन(सोनभद्र)। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा एवं एडीओ समाज कल्याण मनेंद्र कुमार द्वारा परिषदीय प्राथमिक विद्यालय कोन, प्राथमिक विद्यालय खेतकटवा, प्राथमिक विद्यालय देवाटन, प्राथमिक विद्यालय निगाई एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय निगाई समेत विभिन्न विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय कोन में विद्यार्थियों से संवाद कर स्वयं कक्षा लेते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा वर्षा ऋतु में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


Blog single photo


• गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।




Top