SVG इण्डिया न्यूज रूम
कर्मा(सोनभद्र)। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर के पदाधिकारियों ने कैमरा चोरी मामले को लेकर कर्मा थाना प्रभारी से मुलाकात की। एसोसिएशन के अनुसार 29 अप्रैल को सदस्य संजय चौहान साइट से लौटते समय कर्मा थाना क्षेत्र में एक दुकान पर नाश्ता करने रुके थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर रखा कैमरे का बैग चोरी हो गया था। मामले में पहले ही थाने में तहरीर दी जा चुकी है।
• संदिग्धों से पूछताछ कर आगे बढ़ेगी जांच
थाना प्रभारी मोहन सिंह ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि कैमरा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है और संदिग्ध लोगों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी आलोक बरनवाल, जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, जिला संरक्षक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता, अमर नाथ जायसवाल, संगठन मंत्री सुरेश कुमार समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।