Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 140 बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण, शिक्षा से लेकर व्यक्तित्व विकास तक पर रहेगा फोकस

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद के सीएसआर विभाग द्वारा एक माह तक चलने वाले बालिका सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ तरंग प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख संजय असाटी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और एनटीपीसी गीत के साथ किया। इस दौरान बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और कौशल निर्माण पर जोर दिया गया। परियोजना प्रमुख ने कहा कि यह अभियान केवल शिक्षा तक सीमित नहीं बल्कि जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा प्रयास है।


Blog single photo


• सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बालिकाओं ने मोहा मन

मानव संसाधन विभागाध्यक्ष राजेश बोयपाई ने बताया कि इस वर्ष सात विद्यालयों की 140 बालिकाएं प्रशिक्षण में शामिल हुई हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रतिभागियों और डीएवी स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही पिछले वर्षों की कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

Blog single photo





Top