Breaking News
बकरीद को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, शांति समिति की बैठक में दिए गए सख्त निर्देश     |     लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर के बाहर भड़की आग, समय रहते टला बड़ा हादसा     |     हत्या के दोषी पति को 10 वर्ष के कारावास की सजा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पहली बार मोबाइल ऐप और डिजिटल तकनीक से होगी देशव्यापी जनगणना, शिक्षकों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

म्योरपुर(सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत समेत म्योरपुर खण्ड शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न न्याय पंचायतों में शुक्रवार से डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत कर दी गई। अभियान के तहत शिक्षक घर-घर पहुंचकर लोगों की जानकारी डिजिटल माध्यम से एकत्र कर ऑनलाइन डेटा भरने में जुट गए हैं। भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए इस देशव्यापी अभियान को लेकर क्षेत्र में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान में मनु वर्मा, घासी राम, महेंद्र कुमार सिंह, राम अशोक, देव नारायण गुप्ता, वजीफ शेख, अंगद राजभर और धनंजय शर्मा सहित कई शिक्षक अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

• डिजिटल तकनीक से जुटेगा हर परिवार का पूरा रिकॉर्ड

अधिकारियों के अनुसार यह जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार पूरे देश में मोबाइल ऐप और डिजिटल तकनीक के जरिए डेटा संग्रह किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस अभियान से शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी। इस बार नागरिकों को ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे लोग स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।





Top