Breaking News
जिलाधिकारी ने बी-पैक्स कम्प्यूटराइजेशन और संचारी रोग अभियान की समीक्षा की     |     घर के बाहर खेलने निकले 6 वर्षीय बालक को सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती     |     एनएच-39 पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, छह घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शॉर्ट सर्किट से उठीं आग की लपटें, कर्मचारियों और बिजली विभाग की तत्परता से बची बड़ी अनहोनी

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। बढ़ौली चौराहा-पिपरी रोड स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर के मुख्य गेट के पास अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, लेकिन मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में सहयोग किया।

त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा, हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा बनी रही।





Top