Breaking News
जहरीले धुएं से भड़का गुस्सा, अल्ट्राटेक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा     |     पासरों और अवैध परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 5 वाहन सीज कर 4 आरोपी गिरफ्तार     |     दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक टक्कर के बाद कार ने कुचला     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• साइबर टीम की कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिली राहत

बीजपुर(सोनभद्र)। अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ठगी का शिकार हुए गोविन्द प्रसाद गुप्ता के खाते में पुलिस ने 27 हजार रुपये वापस कराए हैं। गोविन्द प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से 27 हजार रुपये की धनराशि ठग ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बीजपुर की साइबर टीम ने जांच शुरू की और आरोपी के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

• NCRP पोर्टल की मदद से पुलिस ने की कार्रवाई सफल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के दिशा-निर्देशन में थाना बीजपुर की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायत का अवलोकन कर संबंधित बैंक शाखा से ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पीड़ित की पूरी धनराशि उसके मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण तथा महिला कांस्टेबल निहारीका पाण्डेय शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।





Top