Breaking News
20 साल शिक्षा को समर्पित कर विदा हुए शिक्षामित्र शारदा पटेल, भावुक हुआ विद्यालय परिवार     |     दशहरा को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील     |     खड़ी ट्रक से बाइक टकराई, युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

घोरावल(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने शनिवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप की एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी का विरोध किया। तहसील अध्यक्ष गोविंद पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथी को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेखपालों ने कहा कि जांच के बाद वास्तविकता सामने आएगी और यदि कार्रवाई गलत तरीके से हुई है तो उनके साथी को न्याय मिलना चाहिए।

धरने के दौरान लेखपालों ने शनिवार को आयोजित समाधान दिवस सहित अन्य राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया, जिससे राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना समाप्त होने के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विशाल कुमार को सौंपा। ज्ञापन में सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप के मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता सामने लाने और गिरफ्तारी की कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन में गोविंद पांडेय, अशोक शर्मा, भगत सिंह, फिरदौस, योगेंद्र कुमार, अनूप यादव, अमित शुक्ला, सोनालिका, लक्ष्मी, अल्का समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।





Top