Breaking News
20 साल शिक्षा को समर्पित कर विदा हुए शिक्षामित्र शारदा पटेल, भावुक हुआ विद्यालय परिवार     |     दशहरा को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील     |     खड़ी ट्रक से बाइक टकराई, युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश

विंढमगंज(सोनभद्र)। आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं पीस कमेटी के सदस्य शामिल हुए। निरीक्षक ने कहा कि दशहरा भाईचारे का पर्व है, इसलिए सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखें। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, बालू से भरे बोरे और पानी से भरे ड्रम की व्यवस्था रखने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

• अफवाहों से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील

बैठक में डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान देने को कहा गया। महिलाओं और पुरुषों के आवागमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने तथा महिला-पुरुष वालंटियर तैनात करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन के मार्ग एवं समय की जानकारी पहले से उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में राकेश कुमार केसरी, दिनेश प्रसाद यादव, संजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, सरजू यादव, राजू रंजन तिवारी, रविशंकर जायसवाल, वेद मोहनदास ब्रह्मचारी, ज्वाला प्रसाद, उदय पाल, गरीब पाल, अमर सिंह गौड़, मुन्ना पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





Top