अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात महुअरिया मोड़ और शीशटोला मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के चरचरी निवासी अजय सिंह पुत्र भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि अजय सिंह बाइक से महुअरिया मोड़ से आगे अपने ससुराल महुआदोहर जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई।
• गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।