Breaking News
20 साल शिक्षा को समर्पित कर विदा हुए शिक्षामित्र शारदा पटेल, भावुक हुआ विद्यालय परिवार     |     दशहरा को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील     |     खड़ी ट्रक से बाइक टकराई, युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रातभर सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस

सोनभद्र। सावन मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने 21/22 अगस्त की रात्रि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर आवागमन और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक कर उनकी सतर्कता और मुस्तैदी परखी।

• कांवड़ यात्रियों से संवाद कर पूछी कुशलक्षेम, मार्गों पर लगातार निगरानी के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान किसी परेशानी या असुविधा की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा रात्रि में लगातार भ्रमण एवं निगरानी के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।





Top