Breaking News
काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध, समाधान दिवस समेत राजस्व कार्यों का बहिष्कार     |     सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था     |     चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• स्टॉक छिपाने या अनियमितता मिलने पर होगी कठोर विधिक कार्रवाई

ओबरा(सोनभद्र)। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ओबरा ने ओबरा एवं चोपन क्षेत्र में चीनी स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओबरा स्थित बालाजी ट्रेडर्स तथा चोपन स्थित अनूप ट्रेडर्स एवं मोहित ट्रेडर्स में उपलब्ध चीनी के स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉक संबंधी अभिलेखों और मौके पर उपलब्ध चीनी की मात्रा का सत्यापन किया। यह कार्रवाई चीनी के मूल्य को नियंत्रित रखने और बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित स्टॉकिस्टों एवं व्यापारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार के पोर्टल पर प्रत्येक शुक्रवार उपलब्ध चीनी स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से करें। साथ ही किसी भी दशा में चीनी की जमाखोरी न करने और बाजार में इसकी उपलब्धता सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि जमाखोरी, स्टॉक छिपाने अथवा अन्य किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा चीनी के मूल्य एवं उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और शासन के निर्देशों के अनुपालन में स्टॉकिस्टों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।





Top