Breaking News
जहरीले धुएं से भड़का गुस्सा, अल्ट्राटेक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा     |     पासरों और अवैध परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 5 वाहन सीज कर 4 आरोपी गिरफ्तार     |     दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक टक्कर के बाद कार ने कुचला     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बिना नम्बर प्लेट और काली फिल्म लगी गाड़ियों से कराया जा रहा था उपखनिज वाहनों का पास, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनपद में अवैध खनन, पासरों की गतिविधियों और नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 04 फोरव्हीलर वाहन और 01 ट्रक को सीज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई वाहन बिना नम्बर प्लेट और काली फिल्म लगे पाए गए, जिनका इस्तेमाल उपखनिज से लदे वाहनों को पास कराने में किया जा रहा था। वहीं एक ट्रक अवैध रूप से राखड़, गिट्टी और बालू परिवहन में प्रयुक्त मिला, जिस पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

• पुलिस टीम ने अभियान चलाकर पकड़े वाहन, आरोपियों पर शुरू हुई विधिक कार्रवाई

पुलिस ने मौके से मुकेश पुत्र नारद यादव, रुपेन्द्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव, नितीश पुत्र राजनाथ यादव निवासी उटवा मचगई थाना चकरघट्टा और विकास पुत्र धीरज को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी चुर्क उ0नि0 विनोद कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी सुकृत उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों, यातायात नियमों के उल्लंघन और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।





Top