Breaking News
जहरीले धुएं से भड़का गुस्सा, अल्ट्राटेक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा     |     पासरों और अवैध परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 5 वाहन सीज कर 4 आरोपी गिरफ्तार     |     दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक टक्कर के बाद कार ने कुचला     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• कचरा जलाने से बढ़ते प्रदूषण को लेकर रामलीला मैदान में जुटे ग्रामीण, बड़े आंदोलन की चेतावनी

डाला(सोनभद्र)। डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर कचरा जलाकर क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डाला बाजार के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। लोगों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास के इलाकों में सांस लेना मुश्किल हो गया है और बच्चों व बुजुर्गों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन की कार्यप्रणाली और प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी जताई।

• समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेगी जनता, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रामलीला मैदान में हुई बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र की जनता बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। ग्रामीणों ने मांग की कि फैक्ट्री प्रबंधन तत्काल कचरा जलाना बंद करे और प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम करे। लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आने वाले दिनों में डाला क्षेत्र में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन की होगी। बैठक में डाला बाजार और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top