Breaking News
रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली, विद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण     |     रॉबर्ट्सगंज के जलभराव का होगा स्थायी समाधान, 23.62 करोड़ की परियोजना को मंजूरी     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• पंचायत राज विभाग ने जारी किया नया आदेश, पूर्व स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रद्द

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के पंचायत राज विभाग ने जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 21 मई को उन्हें गाजीपुर स्थानांतरित किए जाने संबंधी शासनादेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही उनके सोनभद्र से स्थानांतरण की प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

• विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहने की उम्मीद

नए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नमिता शरण जनपद सोनभद्र में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर यथावत तैनात रहेंगी। शासन के इस फैसले के बाद पंचायत विभाग से जुड़े चल रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में निरंतरता बनी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुपालन के लिए भेज दी गई है।





Top