Breaking News
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, निष्पक्ष लेखनी से समाज को दिशा मिलती है : हरिराम चेरो     |     DPRO नमिता शरण का तबादला निरस्त, सोनभद्र में ही बनी रहेंगी तैनात     |     शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दुद्धी में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

दुद्धी(सोनभद्र)। होटल अथर्व में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में पत्रकारों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों का समागम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी होता है, जो अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और शासन-प्रशासन को आईना दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक गौरवशाली रहा है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के प्रथम समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ के संस्थापक जुगल किशोर शुक्ल को याद करते हुए हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर उनके योगदान को नमन किया। विभिन्न वक्ताओं ने पत्रकारिता की निष्पक्षता, सामाजिक सरोकारों और जनहित में उसकी भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए।

• हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, पर्यावरण और निष्पक्ष लेखन पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में डॉ. रामजीत यादव, सुभा प्रेम, डॉ. लवकुश प्रजापति, ख्वाजा खान, रामलोचन तिवारी, रविंद्र जायसवाल, रामपाल जौहरी और सुरेंद्र अग्रहरि सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, सामाजिक सुधार आंदोलनों, पर्यावरण संरक्षण तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार के पत्रकारिता जीवन की सराहना की गई तथा तहसीलदार अंजनि गुप्ता ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दीं। संचालन जगत नारायण विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे तथा आयोजक मंडल की ओर से अतिथियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


Blog single photo

.




Top