Breaking News
नशा छोड़ने का लिया संकल्प, गांव में गूंजे जागरूकता के नारे     |     बालू लदे ट्रैक्टर के नीचे दबा किशोर, दर्दनाक हादसे में मौत     |     NEET SS में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बढ़ाया सोनभद्र का मान     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• कार सीख रहे चालक ने खोया नियंत्रण, दुकान में बैठे 17 वर्षीय युवक की हालत गंभीर

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक अनियंत्रित कार की टक्कर से 17 वर्षीय शिवम कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब शिवम अपनी दुकान पर बैठा था। बताया गया कि रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित खेल मैदान में एक युवक कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क पार करते हुए सीधे दुकान में जा घुसी, जिसकी चपेट में आकर शिवम घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

• पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लिया, जांच शुरू

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक नंदकिशोर यादव मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार के नीचे फंसे घायल युवक को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और उसे चला रहे युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top