शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
चोपन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के मोरड़िया टोला के पास घाघर नदी में डूबने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान सलखन क्षेत्र के नवका टोला निवासी चांदनी गोंड के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
• प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि चांदनी गोंड प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल थी। इसी दौरान वह नदी के अधिक गहरे हिस्से में पहुंच गई और पानी में डूब गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।