SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। विकास खंड घोरावल के ग्राम पंचायत खण्देउर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान जागेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। बैठक में ग्रामीणों को शराब, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, टीबी और आर्थिक संकट जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म देती है।
• जागरूकता गीत और नारों से दिया गया संदेश
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नशा मुक्ति के समर्थन में जागरूकता नारे लगाए और “पापा जी, शराब मत पीना” जैसे प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। बैठक में बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कारों पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फुलरी लालता जन कल्याण समिति के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद, खुर्शीद अहमद, लाल जी, पूनम भारती, गुलपती सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
.