Breaking News
समस्या: सावन से पहले बदहाल सड़क बनी कांवड़ यात्रा की बड़ी चुनौती     |     विंध्य एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में तेजी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश     |     घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम - एसपी ने सुनी शिकायतें, 158 शिकायतें पहुंचीं     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की स्थिति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण होना चाहिए तथा केवल औपचारिक कार्रवाई कर शिकायतों का निपटारा नहीं किया जाना चाहिए।

• शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता बेहतर हो ताकि पुनः संदर्भीकरण की स्थिति न बने और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान मिल सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहे।





Top