SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादला सूची के अनुसार मांची थाना प्रभारी रहे एसपी सिंह को रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी विनोद यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं हेमंत सिंह को मांची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा पुलिस लाइन में तैनात संजीव सिंह को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है।
• बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर लिया गया निर्णय
सोनभद्र। प्रशासनिक बदलाव के क्रम में विंढमगंज थानाध्यक्ष रहे शिव कुमार सिंह को रामपुर बरकोनिया में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अनपरा में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत संतोष सिंह को विंढमगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने सभी नवतैनात पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं।