Breaking News
खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ीं दो बाइकें, 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत     |     पूर्व विधायक हरिराम चेरो की CM योगी से मुलाकात, दुद्धी की समस्याओं और 2027 चुनाव पर मंथन     |     550 KL की पानी टंकी तैयार, फिर भी सात गांवों के नल सूखे—दो साल से ग्रामीण बेहाल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगढ़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीते छह महीनों के दौरान क्षेत्र में कई समरसेबल पंप, केबल और टोचन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में भय का माहौल है और लोग अपने खेतों में लगे सिंचाई उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

• सुरेंद्र प्रताप सिंह के पंप हाउस को बनाया निशाना

ग्रामीणों के मुताबिक 02 जून की रात चोरों ने सुरेंद्र प्रताप सिंह के पंप हाउस को निशाना बनाते हुए समरसेबल पंप, करीब 250 मीटर तार और टोचन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर किसानों को मिली। आसपास लगभग छह अन्य पंप हाउस भी स्थित हैं, जिससे अन्य किसान भी आशंकित हैं कि कहीं उनके खेतों में लगे समरसेबल पंप और उपकरण भी चोरी का शिकार न हो जाएं। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।


Blog single photo

.




Top