Breaking News
आईजीआरएस में लापरवाही पर चला प्रशासन का डंडा, लेखपाल निलंबित और कई अधिकारियों का वेतन रोका     |     जनगणना में सुस्ती पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 48 प्रगणकों का वेतन रोका     |     सड़क पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, चंद सेकेंड में उजड़ गया परिवार का सहारा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ग्रामीणों ने खदान क्षेत्र में अनियंत्रित ब्लास्टिंग और अवैध खनन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की

ओबरा(सोनभद्र)। बिल्ली मारकुंडी की गोंडवाना बस्ती में संचालित खदान की ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान बड़े-बड़े पत्थर उड़कर रिहायशी इलाके में आ गिरे, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि वह घर में खाना बना रही थी, तभी पत्थर उसके घर के पास आकर गिरा और वह बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग के कारण कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।

• खदान संचालकों पर धमकी देने का भी आरोप, जांच की मांग तेज

ग्रामीणों ने शिकायत पत्र के माध्यम से खदान क्षेत्र में कथित अवैध खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। कुछ ग्रामीणों और महिलाओं ने खदान संचालकों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बस्ती के समीप संचालित खदान को बंद कराने की मांग की है। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही खनन अधिकारी को तत्काल तलब किए जाने की सूचना भी सामने आई है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।





Top