Breaking News
खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ीं दो बाइकें, 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत     |     पूर्व विधायक हरिराम चेरो की CM योगी से मुलाकात, दुद्धी की समस्याओं और 2027 चुनाव पर मंथन     |     550 KL की पानी टंकी तैयार, फिर भी सात गांवों के नल सूखे—दो साल से ग्रामीण बेहाल     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

बभनी(सोनभद्र)। बभनी रेंज ऑफिस के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय राम राज कुशवाहा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डगडउआ टोला निवासी राम राज कुशवाहा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

• चालक और वाहन को पुलिस ने लिया हिरासत में

हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से निकल गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक और चालक को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक माखन लाल ने बताया कि वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक का छोटा पुत्र राहुल मौके पर पहुंचा और पिता का शव देखकर बेसुध हो गया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





Top