Breaking News
समस्या: सावन से पहले बदहाल सड़क बनी कांवड़ यात्रा की बड़ी चुनौती     |     विंध्य एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में तेजी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश     |     घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम - एसपी ने सुनी शिकायतें, 158 शिकायतें पहुंचीं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• दो दिन में सुधार के निर्देश, प्रगति नहीं बढ़ी तो होगी कठोर कार्रवाई

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया। समीक्षा में 48 प्रगणकों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई। अधिकारियों के अनुसार एचएलओ एप पर परिवारों से संबंधित आंकड़ों का सिंक नहीं किए जाने से कार्य की गति प्रभावित हुई। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित 48 प्रगणकों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए। प्रभावित प्रगणकों में रॉबर्ट्सगंज के 19, घोरावल के 10, दुद्धी के 10 तथा ओबरा के 9 प्रगणक शामिल हैं।

• दो दिन का अल्टीमेटम, अधिकारियों को भी नोटिस

जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों और प्रगणकों को दो दिन के भीतर कार्य में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान ग्रासिम इंडस्ट्री से संबंधित चार्ज अधिकारियों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए विशेष तेजी लाने को कहा गया।





Top