Breaking News
समस्या: सावन से पहले बदहाल सड़क बनी कांवड़ यात्रा की बड़ी चुनौती     |     विंध्य एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में तेजी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश     |     घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम - एसपी ने सुनी शिकायतें, 158 शिकायतें पहुंचीं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर डीएम की सख्ती, कई विभागों पर कार्रवाई

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा के दौरान आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सुरसत खुर्द क्षेत्र में तैनात लेखपाल मदन मोहन यादव को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न करने तथा अंश निर्धारण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न लाने के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

• कई अधिकारियों से जवाब तलब, वेतन भुगतान पर भी रोक

प्रशासनिक समीक्षा में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमी और असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर तहसीलदार सदर, ओबरा, घोरावल, दुद्धी तथा क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। वहीं जल निगम ग्रामीण, विद्युत विभाग पिपरी, वन विभाग, नगर पंचायत डाला, खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज, थानाध्यक्ष बभनी, मीरजापुर नहर प्रखंड सहित कई अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के लेखपालों का जून माह का वेतन रोक दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों, राजस्व मामलों और न्यायालयीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मामलों में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।





Top