Breaking News
सोनभद्र अलर्ट: श्रावण मास में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू     |     उद्योग बंधु बैठक में स्थानीय उद्योगों के विस्तार पर जोर     |     चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• महुअरिया गांव के पास दो बाइकों के अनियंत्रित होकर गिरने से चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के बाड़दा थाना क्षेत्र के नौडीहवा गांव निवासी रमेश पाल पुत्र बुद्धिराम अपने बड़े भाई रामनरेश पाल के साथ बाइक से घोरावल से घर लौट रहे थे। जुड़वरिया गांव के समीप सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

• दो घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर

इसी दौरान शाहगंज थाना क्षेत्र के सहुवार गांव निवासी अंशुमान पुत्र रामसूरत और आनंद पुत्र रामनारायण एक ही बाइक से महुअरिया गांव की ओर जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक भी बिखरी गिट्टी के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंशुमान और आनंद की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





Top