Breaking News
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार     |     आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• जिगना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

जिगना(मीरजापुर)। थाना जिगना क्षेत्र की एक युवती द्वारा 23 मई को पुलिस में तहरीर देकर नागेन्द्र कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी बिहसड़ा खुर्द पर दुष्कर्म करने तथा उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर थाना जिगना में मु0अ0सं0-111/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

• मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी

निर्देशों के क्रम में थाना जिगना पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए 12 जून को उप निरीक्षक चन्द्र शेखर प्रसाद एवं पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त नागेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस एवं 66E आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की अन्य विधिक पहलुओं पर भी जांच कर रही है।





Top