Breaking News
साइबर ठगों के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी, पीड़ित के खाते में लौटे रुपये     |     युवती से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार     |     बहन की शादी से पहले भाई ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान, खुशियों का माहौल मातम में बदला     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, 4450 रुपये वापस कराए गए।

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम झीलों निवासी कमलेश पुत्र कृष्ण माधव के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया था, जिसमें उनके खाते से 4450 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना बीजपुर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के मूल खाते में वापस करा दिया।

• 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही शुरू हुई कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार साइबर सेल की टीम लगातार एनसीआरपी पोर्टल की निगरानी करती रहती है। पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पोर्टल के माध्यम से जांच कर संबंधित खाते की धनराशि को होल्ड कराया गया। इसके बाद आवश्यक साक्ष्य जुटाकर एमआरएम पोर्टल के जरिए संबंधित बैंक को धनराशि वापस कराने का अनुरोध किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 4450 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय, आरक्षी सरोज अमित कुमार, श्रीकृष्ण (साइबर हेल्प डेस्क) एवं महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।





Top