रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद टाउनशिप में आयोजित 15 दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का भव्य समापन इन्द्रधनुष प्रेक्षागृह, मूवी क्लब में किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
• दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम का शुभारंभ संजय असाटी (कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख, रिहंद) एवं नीलू असाटी (अध्यक्षा, वर्तिका महिला मंडल समिति) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नटराज स्तुति, फुटबॉल डांस, वुमेनिया, स्टार परफॉर्मर सहित कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।