Breaking News
सोनभद्र अलर्ट: श्रावण मास में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू     |     उद्योग बंधु बैठक में स्थानीय उद्योगों के विस्तार पर जोर     |     चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप वाले मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

घोरावल(सोनभद्र)। नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना घोरावल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जून को पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अभियुक्त की तलाश शुरू की गई।

• मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सक्रिय सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहे के पास से रामविलास पुत्र कल्लू, निवासी ग्राम मूर्तिया, को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।





Top