Breaking News
तबादले पर भावुक हुआ पुलिस परिवार, दो क्षेत्राधिकारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई     |     नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार     |     सोनभद्र के खनन टेंडर मामले में सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला:ज्यादा बोली लगाने वाले को LOI जारी करने के हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में तैनात क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मिर्जापुर तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पीलीभीत स्थानांतरण के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन चुर्क में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।

• अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल, दी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं

विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर दोनों अधिकारियों का सम्मान किया और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन के प्रति उनके संवेदनशील एवं समर्पित कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है और उनकी मधुर स्मृतियां सदैव जनपद परिवार के साथ जुड़ी रहेंगी।





Top