रामबाबू संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील क्षेत्र के डूमरडीहा खेल मैदान पर आगामी नवरात्र एवं दुर्गापूजा को लेकर दुर्गापूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के वरिष्ठ संरक्षक एवं ग्राम प्रधान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्ष 2026 के लिए पिछले वर्ष की समिति को ही पुनः जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह गौड़ को अध्यक्ष, ओमप्रकाश मौर्या को उपाध्यक्ष तथा नंदू प्रसाद कुशवाहा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में रमेश चंद्र मौर्य, विष्णु कुमार मौर्य, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, रूपनारायण मौर्य, सुभाष चंद्र मौर्य, अजय कुमार मौर्य, संतोष जायसवाल, महेंद्र पनिका, राजेश कुमार, विनोद कुमार, बबलू कुमार, सोनू कुमार मौर्य एवं अखिलेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने आगामी दुर्गापूजा आयोजन को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की।