Breaking News
खबरें पढ़ें
सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न || खबर का दिखा असर: दो शिक्षा कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज || करियर मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भविष्य के विकल्पों की मिली जानकारी || दीपावली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: संध्या पाण्डेय, जिला आईटी सेल (भाजपा) || चित्रसेन गंधर्व की कथा के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || परिषदीय स्कूलों में एमडीएम में बच्चों को हर शुक्रवार मिलेगा मीठा हलुआ और नमकीन उपमा || ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्ही अनीता ने जीता सबका दिल, कमांडो बनकर किया शानदार प्रदर्शन || अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उठी आवाज: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग || महिला से 30 हजार रुपये छीनकर भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• कक्षा एक की छात्रा के हौसले और आत्मविश्वास को देखकर तालियों से गूंज उठा पूरा मैदान

बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड बभनी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांचों न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल और खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद बभनी न्याय पंचायत की छात्रा ने मशाल दौड़ लगाई और राष्ट्रगान के पश्चात पीटी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें यूपीएस डूभा, कंपोजिट विद्यालय इकदिरी और कंपोजिट विद्यालय मझौली के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

संकुल शिक्षक बरवाटोला एवं कंपोजिट विद्यालय मझौली के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनीता में अलग ही जोश और प्रतिभा है। थोड़े से अभ्यास में उसने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता का सबसे यादगार पल कंपोजिट विद्यालय मझौली की कक्षा एक की छात्रा अनीता कुमारी का प्रदर्शन रहा। नन्ही अनीता ने कमांडो की भूमिका निभाते हुए शानदार परेड की और मुख्य अतिथि से पीटी प्रदर्शन शुरू करने की अनुमति मांगी। उसके आत्मविश्वास, अनुशासन और जोश को देखकर अतिथियों व ग्रामीणों ने तालियों से उसका उत्साह बढ़ाया। पूरे आयोजन में अनीता के हौसले और प्रतिभा की चर्चा होती रही।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top