Breaking News
खबरें पढ़ें
सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न || खबर का दिखा असर: दो शिक्षा कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज || करियर मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भविष्य के विकल्पों की मिली जानकारी || दीपावली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: संध्या पाण्डेय, जिला आईटी सेल (भाजपा) || चित्रसेन गंधर्व की कथा के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || परिषदीय स्कूलों में एमडीएम में बच्चों को हर शुक्रवार मिलेगा मीठा हलुआ और नमकीन उपमा || ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्ही अनीता ने जीता सबका दिल, कमांडो बनकर किया शानदार प्रदर्शन || अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उठी आवाज: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग || महिला से 30 हजार रुपये छीनकर भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Thursday 5th November 2026 05:06:00 PM

सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• मॉक ड्रिल के जरिए परखी गई आपातकालीन तैयारियां, सीआईएसएफ और एनटीपीसी के बेहतर समन्वय की सराहना

बीजपुर(सोनभद्र)। सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी रिहंद में सीआईएसएफ अग्निशमन निदेशालय, नई दिल्ली के निर्देश पर 03 एवं 04 नवंबर 2026 को वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न हुआ। ऑडिट राजेश कुमार शर्मा, उप कमांडेंट (फायर), सीआईएसएफ यूनिट एटीपीपी अनपरा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख (एचओपी/ईडी), मानव संसाधन प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उन्हें और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के समावेश पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अग्निशमन केंद्रों, अग्निशमन वाहनों, बचाव उपकरणों, फायर कंट्रोल रूम, फायर स्टोर एवं सीआईएसएफ मुख्य कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

ऑडिट के तहत फ्यूल ऑयल टैंक क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित कर विभिन्न विभागों की आपातकालीन तैयारियों और आपसी समन्वय को परखा गया। ऑडिट अधिकारी ने सीआईएसएफ अग्निशमन विंग की रिस्पांस टीम, क्यूआरटी, एम्बुलेंस सेवाओं, संचालन एवं अनुरक्षण विभाग तथा सुरक्षा टीम की तत्परता और बेहतर तालमेल की सराहना की। इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जवानों को अग्नि सुरक्षा एवं ड्यूटी के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। ऑडिट अधिकारी आवश्यक सुझावों और अनुशंसाओं के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top