रामबाबू संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। भारतीय पनिका समाज उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में रविवार को ग्राम डुमरडीहा क्रीड़ा स्थल (मिनी स्टेडियम) में अमर शहीद दयाल पनिका का 84वां सामूहिक शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला-पुरुषों समेत हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी राम पनिका ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. हरिकृष्ण प्रसाद पनिका रहे। इस दौरान बच्चों के लिए लंबी दौड़ व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं समाज के बुजुर्गों को बेंच प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीद दयाल पनिका के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
• शिक्षा, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
मुख्य अतिथि डॉ. हरिकृष्ण प्रसाद पनिका ने कहा कि समाज की सामाजिक एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने अमर शहीद दयाल पनिका के जीवन एवं संघर्ष को पढ़ने-समझने तथा नई पीढ़ी को अपने इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और बच्चों को शैक्षणिक सामग्री देकर प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम में राम दुलारे पनिका, योगेंद्र पनिका, कैलाश पनिका, रघुवीर पनिका, राधेश्याम पनिका, आभा देवी पनिका, सावित्री देवी पनिका, संझावत पनिका, लक्ष्मण पनिका, रणवीर पनिका, दया शंकर पनिका, भोलानाथ पनिका, संतोष पनिका, जयमंगल सिंह उरेती, मोहनलाल पनिका, रविंद्र पनिका, सारद पनिका, रामचंद्र पनिका, दीपक पनिका, मोहरलाल खरवार, सत्यनारायण पनिका, राजेश कुमार, तारा सिंह, रामबली पनिका, रामनरेश पनिका, मंशाराम पनिका, उमेश चंद पनिका, रामदेव पनिका समेत बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद दयाल पनिका की पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण भी किया गया।