Breaking News
खबरें पढ़ें
सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न || खबर का दिखा असर: दो शिक्षा कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज || करियर मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भविष्य के विकल्पों की मिली जानकारी || दीपावली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: संध्या पाण्डेय, जिला आईटी सेल (भाजपा) || चित्रसेन गंधर्व की कथा के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || परिषदीय स्कूलों में एमडीएम में बच्चों को हर शुक्रवार मिलेगा मीठा हलुआ और नमकीन उपमा || ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्ही अनीता ने जीता सबका दिल, कमांडो बनकर किया शानदार प्रदर्शन || अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उठी आवाज: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग || महिला से 30 हजार रुपये छीनकर भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Wednesday 4th November 2026 06:32:00 PM

सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेले का भव्य शुभारंभ, सजे 40 स्टॉल

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डीएम चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने किया उद्घाटन, महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई (एनआरएलएम) की ओर से डाइट मैदान, उरमौरा में तीन दिवसीय सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ 04 नवंबर को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया। मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली और महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता भी मजबूत होती है।

मेले में सोन अर्घ्य ब्रांड का शुभारंभ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर डीसी मनरेगा रविन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मेला 06 नवंबर तक चलेगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने और ग्रामीण महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अपील की।





Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top