Breaking News
खबरें पढ़ें
सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न || खबर का दिखा असर: दो शिक्षा कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज || करियर मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भविष्य के विकल्पों की मिली जानकारी || दीपावली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: संध्या पाण्डेय, जिला आईटी सेल (भाजपा) || चित्रसेन गंधर्व की कथा के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || परिषदीय स्कूलों में एमडीएम में बच्चों को हर शुक्रवार मिलेगा मीठा हलुआ और नमकीन उपमा || ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्ही अनीता ने जीता सबका दिल, कमांडो बनकर किया शानदार प्रदर्शन || अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उठी आवाज: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग || महिला से 30 हजार रुपये छीनकर भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
Wednesday 4th November 2026 06:36:00 PM

महिला से 30 हजार रुपये छीनकर भाग रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए तीनों आरोपी, नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

घोरावल(सोनभद्र)। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से 30 हजार रुपये से भरा झोला छीनकर भागने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 03 नवंबर की है। महिला अपनी सास, ससुर और गांव की अन्य महिलाओं के साथ औराही स्थित इंडियन बैंक से आवास निर्माण के लिए 30 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रही थी। पटका गांव मोड़ से करीब 20-25 मीटर आगे पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने रुपये से भरा झोला छीनने का प्रयास किया। महिला और परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को बाइक सहित पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची घोरावल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें 30 हजार रुपये नकद और इंडियन बैंक की पासबुक बरामद हुई।

• दो आरोपी हिस्ट्रीशीटर, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्हैया लाल विश्वकर्मा निवासी अठौना, सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिंटू निवासी सदारी और रामसुंदर पाण्डेय उर्फ रामू पाण्डेय निवासी अठौना, थाना शाहगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुनील और रामसुंदर हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके कब्जे से 30 हजार रुपये, बैंक पासबुक और घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में घोरावल पुलिस ने मुकदमा संख्या 274/2026 में बीएनएस की धारा 309(4) और 317(2) के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शेष नारायण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल इम्तियाज और कांस्टेबल गंगाचरन शामिल रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top