घोरावल(सोनभद्र)। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के अधिवक्ताओं ने कानपुर के कालपी तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा। समिति अध्यक्ष मदन गोपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं पर चिंता जताते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल पारित कर लागू करने की मांग की गई।
• मृतक अधिवक्ता के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता देने की मांग
ज्ञापन में मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार को सुरक्षा, हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और यदि वे ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
SVG इण्डिया न्यूज डेस्क







