Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Saturday 19th July 2025 01:51:00 PM

सोनभद्र पुलिस का डबल एक्शन: दो गाड़ियों से 144 किलो से अधिक गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार, कई फरार

Share on

  संवाददाता अजीत पाण्डेय

💥कुल 144.630 किलो गांजा (अनुमानित कीमत ₹31 लाख) बरामद

सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते 18 जुलाई को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई कर कुल 144.630 किलो गांजा (अनुमानित कीमत ₹31 लाख) बरामद किया है। दोनों मामलों में दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार किए गए, जबकि कुल 6 अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

Blog single photo
पहली कार्रवाई थाना बभनी पुलिस द्वारा नधिरा जंगल क्षेत्र में की गई, जहां एक XUV 500 कार (OD 15 L 0495) से 73.360 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से प्रकाश यादव (निवासी बलिया) को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरताज खान व आशीफ खान मौके से फरार हो गए। पूछताछ में प्रकाश ने बताया कि यह माल उड़ीसा के भगत चरण राणा से लेकर कौशांबी निवासी राजेश सोनकर को डिलीवर किया जाना था।
Blog single photo
दूसरी कार्रवाई थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा बभनडीहा जंगल में की गई, जहां एक अर्टिगा कार (OD 23 N 0847) से 71.270 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में राजा सिंह उर्फ किशन सिंह (निवासी बलिया) को गिरफ्तार किया गया, जबकि शैलेश शाह व समीर शाह फरार हो गए। आरोपी ने बताया कि वे लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त हैं और करीब 25 बार उड़ीसा से माल लाकर प्रयागराज पहुंचा चुके हैं।
Blog single photo
दोनों मामलों में गांजा आपूर्ति से जुड़े भगत चरण राणा (उड़ीसा) व खरीददार राजेश सोनकर (कौशांबी) की तलाश जारी है। संबंधित थानों में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन व एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई।



Top