Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Thursday 25th September 2025 01:02:00 PM

जीजीआईसी में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share on

  संवाददाता मनीष कुमार

सोनभद्र(दुद्धी)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा महिला थाना प्रभारी दुद्धी सन्तु सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


Blog single photo

कार्यक्रम के दौरान महिला थानाध्यक्ष ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने 1090 व 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए इनके प्रयोग के प्रति जागरूक किया।

Blog single photo


पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव हेतु 1930 हेल्पलाइन, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी तथा उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए महिला सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए और जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी ली।इस मौके पर कांस्टेबल डिंपल यादव, पीआरडी देवमन सहित कॉलेज की अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।




Top