Breaking News
बिजली बिल बकायेदारों के लिए राहत, बीजपुर उपकेंद्र पर आज मेगा कैंप     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     डॉक्टर गायब, मरीज बेहाल… पीएचसी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     
Wednesday 29th October 2025 09:22:00 PM

इलाज के दौरान जच्चा -बच्चा की मौत, परिजनों का रो रो के बुरा हाल

Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

♦️तीन बार सील हो चुका है अस्पताल, दो बार एफआईआर भी हुई है दर्ज

सोनभद्र(दुद्धी)। दुद्धी कस्बे के एक निजी अस्पताल में बुधवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बभनी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय सोनी देवी पत्नी नीरज को मंगलवार की रात परिजन रामनगर स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराने पहुंचे थे। देर रात डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु की पुष्टि हुई।


Blog single photo


परिजनों की सहमति के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला। हालांकि ऑपरेशन के बाद सोनी देवी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया गया कि रास्ते में एक अन्य निजी अस्पताल से ऑक्सीजन लेने के दौरान ही सोनी देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, जहाँ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Blog single photo


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह एवं कस्बा चौकी इंचार्ज जयशंकर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।




Top