Breaking News
अफेयर के शक को लेकर दंपति के बीच विवाद मारपीट     |     एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ     |     घोरावल में डीएम और एसपी ने सुनीं 183 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सिंचाई व लोक निर्माण विभाग की योजनाओं पर जनप्रतिनिधियों संग मंथन

सोनभद्र। जिले में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस सोनभद्र में सिंचाई और लोक निर्माण विभाग की विकास कार्ययोजना को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में सड़क निर्माण व मरम्मत, डाकबंगलों के सुंदरीकरण, ओवरब्रिज, बाईपास और प्रमुख स्थलों पर हेलीपैड निर्माण जैसे प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सर्किट हाउस में कर्मचारियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, रंगाई-पुताई कराने और शिवद्वार मंदिर क्षेत्र में यात्रियों के लिए ठहराव सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी। घोरावल में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चयन, पटवध–बसुवारी मार्ग के सुधार और कुड़ारी मंदिर के पास नदी कटान रोकने के उपायों पर सहमति बनी।

बैठक में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के सभी डाकबंगलों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रॉबर्ट्सगंज में प्रस्तावित बाईपास निर्माण को आवश्यक बताते हुए इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रभावी पैरवी करने पर जोर दिया गया। बरसात के मौसम में जलभराव और कटान की समस्या वाले क्षेत्रों के लिए सिंचाई विभाग को अग्रिम कार्ययोजना बनाने को कहा गया।जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रमुख स्थानों पर स्थायी हेलीपैड विकसित किए जाएंगे, ताकि वीवीआईपी दौरों के समय अस्थायी व्यवस्थाओं की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को समाहित कर कार्ययोजना को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में एमएलसी श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह), घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





Top