Breaking News
वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाओं ने की पूजा, अखंड सौभाग्य की मांगी कामना     |     वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना     |     करंट की चपेट में आया संविदा लाइनमैन, खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर समेत कई गांवों में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर, डोडहर, नेमना, सिरसोती सहित आसपास के गांवों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। अल सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर फल, फूल और मिष्ठान अर्पित करते हुए मन्नतें मांगी। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट सावित्री कथा भी सुनी और अखंड सौभाग्य की कामना की।

• वट वृक्ष को माना जाता है दीर्घायु और त्रिदेवों का प्रतीक

बेड़ियां हनुमान मंदिर के पुजारी अनूप शुक्ला ने बताया कि यह व्रत माता सावित्री के त्याग और दृढ़ संकल्प की स्मृति में किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप और बुद्धिमत्ता से यमराज से पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। इसी कारण सुहागिन महिलाएं इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित कर परिक्रमा करती हैं और कच्चा सूत लपेटती हैं, जो अटूट रिश्ते और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है।


Blog single photo

.




Top