Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ विकसित भारत एवं समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में योगदान देने की अपील

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम का स्मरण कराने वाला गौरवपूर्ण अवसर है। उनका अदम्य साहस और समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए विकसित भारत एवं समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “आइए, स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह के साथ मनाएं तथा तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लें।”





Top