Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• छह माह की बेटी के सिर से उठा मां का साया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुली के टोला जलजलिया में घर में सो रही सुषमा देवी (30) पत्नी बिरेंदर कुमार के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। होहल्ला सुनकर परिजन जागे और आनन-फानन में उन्हें धनवंतरी चिकित्सालय, एनटीपीसी रिहंद नगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्पदंश से सुषमा देवी की मौत हुई है। मृतका के पति बिरेंदर कुमार पुत्र बासपति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी घर में सो रही थी, इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मृतका की छह माह की बेटी के सिर से मां का साया उठ जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।





Top