Breaking News
सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     विषाक्त पदार्थ के सेवन से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     तालाब में पलटा बच्चों से भरा स्कूल वाहन, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल     |     
Share on

  अवधेश गुप्ता संवाददाता

सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप सड़क दुर्घटना में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल ग्राम प्रधान को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मारकुंडी ग्रामसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में चिंता का माहौल बन गया। परिजन, ग्रामीण और शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

• हादसे की खबर से क्षेत्र में चिंता की लहर

ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के घायल होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों और परिचितों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने उनके बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। फिलहाल ग्राम प्रधान का वाराणसी में उपचार जारी है और ग्रामीण उनके जल्द स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।





Top