Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजापुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महरीकला गांव निवासी 50 वर्षीय पवन कुमार पुत्र भूलन की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पवन कुमार किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

• पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा

सूचना पर पहुंची बीजापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि म्योरपुर पुलिस की सूचना पर टीम भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया गया।





Top