Breaking News
वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना     |     करंट की चपेट में आया संविदा लाइनमैन, खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल     |     सोनभद्र में भीषण गर्मी का अंदेशा, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• पांच दिनों में बढ़ा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने लू और गर्म हवाओं को लेकर चेताया

चुर्क(सोनभद्र)। सोनभद्र जिले में गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 मई के बाद तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है और लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं।

• मौसम विशेषज्ञों ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की दी सलाह

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बाद मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि तेज गर्म हवाओं के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।





Top