Breaking News
वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना     |     करंट की चपेट में आया संविदा लाइनमैन, खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल     |     सोनभद्र में भीषण गर्मी का अंदेशा, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• जंपर जोड़ने के दौरान अचानक शुरू हुई बिजली सप्लाई, झुलसने के बाद जिला अस्पताल रेफर

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में बिजली लाइन दुरुस्त करने के दौरान एक संविदा लाइनमैन हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि लाइन का जंपर ठीक करते समय अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई, जिससे लाइनमैन को तेज करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और संतुलन बिगड़ने से खंभे से नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल कर्मी को तत्काल घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

• हाथ, पीठ और पैर में गंभीर चोटें, विभाग में मचा हड़कंप

कहरिया गांव निवासी अनिल कुमार बिजली विभाग में संविदा कर्मी के तौर पर तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास बिजली लाइन का जंपर खराब हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए वह खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घायल लाइनमैन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन बताई जा रही है, वहीं हाथ और पैर में फ्रैक्चर की भी आशंका जताई गई है। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





Top